Latest news
जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता...

India Living News

Hot News
You are currently viewing कपूरथला सिटी थाना का ASI 2000 रुपए की रिश्वत सहित काबू
ASI of Kapurthala City Police Station arrested with a bribe of Rs 2000

कपूरथला सिटी थाना का ASI 2000 रुपए की रिश्वत सहित काबू

जालन्धर : कपूरथला सिटी थाना में देर रात विजिलेंस टीम ने रेड कर एक ASI 2000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है इस संबंधी पैसे के लेनदेन के मामले में एक पक्ष से एएसआई द्वारा रिश्वत मांगी गई थी। देर रात सिटी थाना में छापेमारी कर ASI लखविंदर को दबोचा गया । विजिलेंस ने बताया कि गौरव निवासी संतपुरा ने शिकायत दी थी कि उसका किसी के साथ पैसे का लेनदेन था। जिस के संबंध में उसने थाना सिटी में एक शिकायत दी, जोकि ASI लखविंदर सिंह को मार्क कर दी गई थी लेकिन एएसआई द्वारा मामले को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही थी। वह बार बार थाने के चक्कर काट रहा था। वही दूसरे पक्ष को एएसआई द्वारा बातचीत करने के लिए बुलाया नहीं जा रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि मामले को टालमटोल किया रहा था। जिसके बाद एएसआई ने उससे 2 हजार पर की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने सारा मामला विजिलेंस को लिखित शिकायत देकर बताया। मंगलवार देर शाम को गौरव जब पैसे देने के लिए एएसआई लखविंदर सिंह के पास पहुंचा तो विजिलेंस टीम द्वारा रेड करके उक्त एएसआई को 2000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।


Leave a Reply