Latest news
मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब चुनाव 2022 : AAP पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब के लोगों को किए 10 वादे
Punjab Election 2022: AAP chief Arvind Kejriwal made 10 promises to the people of Punjab in a press conference in Jalandhar

पंजाब चुनाव 2022 : AAP पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब के लोगों को किए 10 वादे


जालंधर : आपको बता दे कि AAP पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल जालंधर के दो दिन के दौरे पर हैं। आज उन्होंने पंजाब के शहरी लोगों के लिए 10 गारंटी देने का वादा किया है। वहीँ अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में 26 साल कांग्रेस और 19 साल बादल परिवार ने राज किया, उन्होंने जो करना था वो कर लिया। अब इनको और 5 साल देने से कोई फायदा नहीं है। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी ईमानदार पार्टी है, इसलिए 5 साल के लिए अब आप पार्टी को एक मौका मिले।

केजरीवाल के 10 वादे :-

-शहरों में सफाई, सरकारी डॉक्यूमेंट की डोर स्टेप डिलीवरी।

-लटकती हुई तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा।

-प्रत्येक मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक होगा।

-सरकारी अस्पतालों का स्तर सुधारा जाएगा।

-सरकारी स्कूलों की हालत ऐसी होगी कि समाज का प्रत्येक वर्ग अपने बच्चों को वहीं पर आना चाहेगा।

-24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी।

-24 घंटे पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

-व्यापारी वर्ग के लिए अगले 5 वर्ष तक कोई नया टैक्स नहीं होगा और ना ही मौजूदा टैक्स में कोई बढ़ोतरी की जाएगी।

-महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत बनाया जाएगा। छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर काबू पाने के लिए सीसीटीवी नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा।

-मार्केट में सड़कों शौचालय एवं पार्किंग की व्यवस्था को सुधारा जाएगा।

 


Leave a Reply