Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला , cctv कैमरा सिक्योरिटी बैरियर तोड़े गए , AAP पार्टी ने BJP पर लगाए आरोप
Arvind Kejriwal's house attacked, cctv camera security barriers were broken, AAP accuses BJP

अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला , cctv कैमरा सिक्योरिटी बैरियर तोड़े गए , AAP पार्टी ने BJP पर लगाए आरोप

नई दिल्ली : बड़ी खबर मिली है कि दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर कश्मीरी हिंदुओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड तोड़कर मुख्यमंत्री आवास के गेट तक पहुंच गए। इस दौरान गेट के बाहर लगे बैरियर के साथ ही सीसीटीवी कैमरे को भी नुकसान पहुंचाया गया । इसके अलावा गेट पर प्रदर्शनकारियों ने नारंगी पेंट करने की भी कोशिश की। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद पुलिस ने तेजस्वी सूर्या सहित कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।

दूसरी तरफ आप पार्टी के नेता और पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट किया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर भाजपा के गुंडों द्वारा करा गया हमला बेहद निंदनीय है। उन्होंने आगे लिखा पुलिस की मौजूदगी में इन गुंडों ने बैरिकेड तोड़े, सीसीटीवी कैमरा तोड़े। पंजाब की हार की बौखलाहट में भाजपा वाले इतनी घटिया राजनीति पर उतर गए।

 


Leave a Reply