Latest news
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक

India Living News

Hot News
You are currently viewing सनातन धर्म के खिलाफ कोई भी ज्यादती एवं टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी
Any excesses and remarks against Sanatan Dharma will not be tolerated.

सनातन धर्म के खिलाफ कोई भी ज्यादती एवं टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

भगवान परशुराम सेवा संघ का एक ही लक्ष्य है,सनातन धर्म का झंडा पूरे विश्व में बुलंद करना : कमलदेव जोशी

जालंधर : भगवान परशुराम सेवा संघ के राष्ट्रीय चेयरमैन कमलदेव जोशी ने अपना वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि आज सबसे बड़ी जरूरत है तो वह है सनातन धर्म का झंडा पूरे विश्व में बुलंद करने की। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान अथवा अन्य देशों में हिन्दू सिक्खों के मन्दिरों, गुरद्वारों पर आए दिन हो रहे हमले इस बात का सबूत है कि सनातनी आपस में बटे हुए हैं। अगर हम सब एक जूट होकर अपनी ताकत का प्रदर्शन करने में कामयाब हो जाते हैं तो हमारे धार्मिक स्थलों पर प्रहार करने वाले तथा जबर्दस्ती धर्म परिवर्तन करने वालों पर लगाम लगाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम सेवा संघ का एक मात्र उद्देश्य यही है कि हम सब सनातनियों को एक जूट कर विश्व में सनातन धर्म का परिचम फहरा सकें।

उन्होंने आगे कहा कि किसी को भी सनातन धर्म के खिलाफ प्रचार करने अथवा गलत टिप्पणियां करने की इजाजत नहीं दी जाएगी कोई भी व्यक्ति चाहे वह धार्मिक समाजिक यां राजनीतिक से संबंधित हो वह अगर सनातन धर्म पर कोई भी ग़लत टिप्पणी करता है तो भगवान परशुराम सेवा संघ इसका प्रतिशोध लेने में पिछे नहीं हटेगा।श्री जोशी ने आगे कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म को शिक्षित तथा विकसित करना है ताकि कोई भी सनातनी सनातनी होने पर गर्व महसूस कर सकें।

 


Leave a Reply