Latest news
जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing Jalandhar : ए.डी.जी.पी. कानून एवं व्यवस्था ने स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा उपायों की समीक्षा की

Jalandhar : ए.डी.जी.पी. कानून एवं व्यवस्था ने स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा उपायों की समीक्षा की

जालंधर : रेलवे स्टेशन पर विशेष तलाशी अभियान चलाया गया इस मौके पर पी.के. सिन्हा, आई.पी.एस, ए.डी.जी.पी कानून एवं व्यवस्था, पंजाब के मार्गदर्शन में, कमिश्नरेट पुलिस ने जालंधर में सिटी रेलवे स्टेशन पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया।इस सर्च ऑपरेशन में श्री स्वपन शर्मा, आई.पी.एस, पुलिस कमिश्नर जालंधर, स. गुरप्रताप सिंह सहोता, पीपीएस, एडीसीपी-1, स. निर्मल सिंह पी.पी.एस ए.सी.पी. सेंट्रल, स. दमनबीर सिंह पी.पी.एस ए.सी.पी. उत्तरी जालंधर और अन्य पुलिस कर्मचारी भी मौजूद थे।

टी सेबोटाज टीम और डॉग स्क्वायड की मौजूदगी में ऑपरेशन के दौरान संदिग्ध वस्तुओं या गतिविधियों की सावधानीपूर्वक जांच की गई। इस ऑपरेशन का प्राथमिक उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में पूर्ण सुरक्षा प्रदान करना और किसी भी आवश्यक सुधार के लिए मौजूदा बल की तैनाती का आकलन करना था।

किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए यात्रियों और दुकानों से लेकर प्लेटफॉर्म पर पड़ी वस्तुओं तक, स्टेशन के हर कोने की जांच की गई। एहतियात के तौर पर संदिग्धों से पूछताछ भी की गई।पुलिस सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ है और किसी भी घटना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।कमिश्नरेट पुलिस जनता से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थान पर किसी भी संदिग्ध बैग या किसी असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत हेल्पलाइन 112 पर दें।


Leave a Reply