Latest news
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही? वृंदावन में बड़ा हादसा : यमुना नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिवाली के मौके पंजाब के युवाओं को एक और तोहफा, पुलिस में 1450 की भर्ती को मंजूरी
Another gift to the youth of Punjab on the occasion of Diwali, approval for recruitment of 1450 in police

दिवाली के मौके पंजाब के युवाओं को एक और तोहफा, पुलिस में 1450 की भर्ती को मंजूरी

पंजाब : पंजाब के युवाओं को भगवंत मान सरकार ने दिवाली पर एक और ताेहफा दे दिया है। बीते दिन जहां विभिन्न विभागों में नौकरी पा चुके 583 युवाओं को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नियुक्ति पत्र दिए थे, वहीं शनिवार को 1450 पुलिस कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। पंजाब पुलिस में भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि रंगला पंजाब के सपने को साकार करने में नौजवानों की भूमिका बहुत अहम रहने वाली है। इसी के मद्देनजर नौजवानों के लिए सरकारी नौकरियों के रास्ते सरकार खोलने में लगी है। बीते 18 महीने में राज्य सरकार 37,683 नौजवानों को सरकारी नौकरियां दे चुकी है। इसी कड़ी में राज्य में आने वाले दिनों में 1450 पुलिस कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इनमें से 50 पद इंस्पेक्टर के, 150 सब-इंस्पेक्टर के, 500 सहायक सब-इंस्पेक्टर के होंगे, वहीं 750 हैड-कॉन्स्टेबल भी भर्ती किए जाएंगे।


Leave a Reply