Latest news
जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing अमरनाथ यात्रा आज से शुरू , पहले जत्थे ने किये बाबा बर्फानी के दर्शन
Amarnath Yatra starts from today

अमरनाथ यात्रा आज से शुरू , पहले जत्थे ने किये बाबा बर्फानी के दर्शन

बालटाल : हर साल लाखों लोग बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाते हैं. इस साल अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है, जो 31 अगस्त तक चलेगी. इस साल की तीर्थयात्रा 62 दिनों की होगी। बता दे आज सुबह मंत्रोच्चार के साथ आरती हुई । इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे। तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे ने गुफा मंदिर की ओर अपनी यात्रा सुबह शुरू की थी।

दोपहर बाद वे गुफा तक पहुंच गए और बाबा बर्फानी के दर्शन किए। पहले दिन जम्मू कश्मीर के गांदरबल में बालटाल आधार शिविर से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ था। यात्रा को गांदरबल के डिप्टी कमिश्नर श्यामबीर ने श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

अमरनाथ यात्रा के दौरान इन बातों का रखने ध्यान

अमरनाथ यात्रा का ट्रेक काफी मुश्किल है. ऐसे में कम उम्र के बच्चों और 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को यात्रा पर न ले जाएं. अमरनाथ यात्रा के दौरान यहां का मौसम काफी ज्यादा ठंडा रहता है. इसके लिए गर्म कपड़े और छतरी जरूर लेकर जाएं. इसके अलावा टॉर्च, वॉटरप्रूफ ट्रेकिंग शूज, रेनकोट भी ले जाना ना भूलें. 


Leave a Reply