जालंधर (अनुराग ) : काेराेना के चलते वीकेंड यानी शनिवार और रविवार काे जरूरी और अन्य सभी दुकानें और बाजार बंद रहेंगे। मरीज और उनके तीमारदारों की जरूरत के लिए केवल मेडिकल संबंधी दुकानें पहले की तरह ही खुलेंगी।
हालांकि वीकेंड पर किसी काे खाने पीने की कोई दिक्कत न हाे, इसलिए दूध, किराना, सब्जी की हाेम डिलीवरी शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। प्रशासन ने कोविड-19 इमरजेंसी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। शहर में 24 घंटे चलने वाली इंडस्ट्री या फिर अन्य किसी संस्थान के उन्हीं मुलाजिमों काे आने और जाने दिया जाएगा, जिन्हें इंडस्ट्री की ओर से पास दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ कहा है कि वीकेंड पर यदि कोई बिना किसी काम के घर बाहर मिलेगा, ताे पुलिस द्वारा उसका चालान काटा जाएगा।