Latest news
जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में करंट लगने से बिजली कर्मचारी की मौत, परिजनों ने लगाया धरना

जालंधर में करंट लगने से बिजली कर्मचारी की मौत, परिजनों ने लगाया धरना

जालंधर : जालंधर में मंगलवार सुबह बिजली कर्मी की करंट लगने के कारण मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार मकसूदा नगरा के पास बिजली ठीक करते समय बिजली कर्मी करंट की चपेट में आ गया था।

मृतक की पहचान सनी के रूप में हुई है। जो शिवनगर गली नंबर 11 मे रहता था। परिजनों ने बताया कि सनी शादीशुदा था। उसके घर वालों को सरकारी नौकरी में पक्के होने की एक उम्मीद थी। लेकिन उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बीएसएफ चौक के नजदीक शक्ति सदन के बाहर सड़क पर एम्बुलेंस में सनी का मृतक शव रखकर सड़क जाम लगाकर धरना प्रदर्शन किया।
सनी की बहन ने कहा कि सनी की नौकरी उसके छोटे भाई राजन को दी जाए। जिससे उनका घर परिवार अच्छी तरह से चल सके।

बहन का आरोप है तीन बार उच्च अधिकारियों के साथ बिजली विभाग अधिकारियों की बैठक हो गई। लेकिन कुछ भी हल नहीं निकला। जब शाम को शक्ति सदन के बाहर बंद गेट के बहार मृतक के घर वालों ने नारेबाजी की।

डीआईजी नवीन सिंगला धरना दे रहे लोगों को देखकर रास्ते में रुक गए। उन्होंने इस धरने का कारण पूछा और तुरंत अपने नीचे के अधिकारियों को कॉल किया। डीआईजी ने बुधवार 2 बजे की मीटिंग रखी है। डीआई जी नवीन सिंगला ने आश्वासन दिया की उनकी जो मांग है उसे ज़रूर सुना जाएगा। उसके बाद सनी के परिजनों ने शाम 6 बजे धरना समाप्त कर दिया।


Leave a Reply