Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद राहुल गांधी पहुंचे उनके घर
After the death of MP Santokh Singh Chaudhary, Rahul Gandhi reached his house

सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद राहुल गांधी पहुंचे उनके घर

जालंधर : आपको बता दे कि आज सुबह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर से सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो जाने के बाद राहुल गांधी दुख सांझा करने उनके घर पहुंचे। वहीँ इस दौरान उनके साथ पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि चौधरी संतोख सिंह का उनके पैतृक गांव धालिवाल में रविवार को 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राहुल गांधी चौधरी ने संतोख सिंह के बेटे विक्रमजीत सिंह चौधरी और उनकी पत्नी के साथ दुख सांझा किया। वहीँ इस दुख की घड़ी में कांग्रेस के दिग्गज नेता अवतार हेनरी, प्रताप सिंह बाजवा, हरीश चौधरी,गुरजीत सिंह औजला, राणा गुरजीत सिंह, तेजिंदर बिट्ट, सुशील रिंकू, विधायक बावा हेनरी बावा, परगट सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक शर्मा, गुरप्रीत सिंह (बब्बू सिडाना), जोगिंदर पाल शर्मा समेत तमाम लीडरशिप ने कहा कि कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर गहरा दुःख हुआ है भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।


Leave a Reply