Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing सुशील रिंकू व शीतल अंगुराल के BJP द्वारा निकाले जा रहे रोड शो में AAP वर्करों का जबरदस्त हंगामा
AAP workers create huge ruckus in the road show being organized by BJP of Sushil Rinku and Sheetal Angural.

सुशील रिंकू व शीतल अंगुराल के BJP द्वारा निकाले जा रहे रोड शो में AAP वर्करों का जबरदस्त हंगामा

जालंधर : आम आदमी पार्टी के जालंधर से सांसद सुशील कुमार रिंकू व वेस्ट हल्के विधायक शीतल अंगुराल द्वारा भाजपा पार्टी ज्वाइन करने के बाद इसे लेकर आज आम आदमी पार्टी के वर्करों द्वारा शहर में प्रदर्शन किया गया। ‘आप’ वर्करों द्वारा हाथों में उक्त दोनों नेताओं के गद्दार वाले पोस्टर व काले झंडे पकड़ कर विरोध करते हुए प्रदर्शन किया गया। जिससे माहौल तनावपूर्ण बन गया।

इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। एक तरफ ज्योति चौक में जहां बीजेपी द्वारा सुशील कुमार रिंकू व शीतल अंगुराल स्वागति रोड शो निकाला गया वहीं कुछ ही दूरी पर आम आदमी पार्टी के वर्करों द्वारा काले झंडे दिखाकर धरना प्रदर्शन करते हुए शीतल अंगुराल व सुशील रिंकू के खिलाफ नारेबाजी की गई।

धरना प्रदर्शन कर रहे वर्करों का कहना है कि शीतल अंगुराल व सुशील रिंकू ने पार्टी के साथ धोखा किया है। इस दौरान लोगों में काफी रोष पाया जा रहा है। माहौल तनावपूर्ण होता देख खुदी पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा मौके पर पहुंचे और ‘आप’ नेताओं से बातीचत करते हुए उन्हें समाझाया गया। इस दौरान भारी मात्रा में तैनात पुलिस द्वारा स्थिति को संभाला गया। आपको ये भी बता दें शाम करीब साढ़े चार बजे वर्कशॉप चौक से शुरू हुआ रोड शो शाम करीब साढ़े 6 बजे बीआर अंबेडकर चौक खत्म किया गया।


Leave a Reply