Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing AAP पार्टी ने एक और चुनावी वादा किया पूरा , जालंधर में खुले छह मोहल्ला क्लीनिक
AAP party fulfilled another election promise, six mohalla clinics opened in Jalandhar

AAP पार्टी ने एक और चुनावी वादा किया पूरा , जालंधर में खुले छह मोहल्ला क्लीनिक

जालंधर : पंजाब में आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले दी हुई गारंटियों और किए हुए वादों में से एक और पूरा कर दिया है। जालंधर में आज से मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत हो गई हैं। पूरे पंजाब में जहां मोहल्ला क्लीनिक प्रथम चरण में खोले गए हैं उनमें से छह आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक जालंधर में खोले गए हैं।

बता दे कि आज 75वीं वर्षगांठ के मौके पर स्थानीय निकाय मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर ने पहले गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया उसके बाद वह शहर में आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत करने निकले। उन्होंने जालंधर के राजन नगर में बनाए गए आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर स्थानीय निकाय मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर ने कहा कि जल्द ही आम आदमी मोहल्ला क्लीनिकों का तेजी से विस्तार किया जाएगा। इन क्लीनिकों में लोगों को निशुल्क हेल्थ सर्विस मुहैया करवाई जाएगी।

इसके अलावा जालंधर वेस्ट के तहत आते बस्तियों के क्षेत्र में आम आदमी मोहल्ला क्लीनिकों का शुभारंभ स्थानीय विधायक शीतल अंगुराल ने खुद किया। उन्होंने कबीर विहार में विधायक मोहल्ला क्लीनिक का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने मोहल्ला क्लीनिक को लेकर जो वादा किया था उसे पूरा कर दिया है।

यहां खुले मोहल्ला क्लीनिक :-

जालंधर जिले में कबीर विहार, राजन कालोनी, अलावलपुर, फरवाला, पासला और रसूलपुर में छह आम आदमी क्लीनिकों का शुभांरभ किया जाएगा। इन सेंटरों के लिए दवाइयां व स्टाफ की तैनाती हो चुकी है।

 


Leave a Reply