Latest news
मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में काउंसलर पति और पुलिस ASI का बीच सड़क में बवाल , काउंसलर पति ने पुलिस मुलाज़िम पर लगाए हाथापाई के आरोप
Counselor husband and police ASI in Jalandhar causing ruckus in the road, Counselor husband accuses me of scuffle on police

जालंधर में काउंसलर पति और पुलिस ASI का बीच सड़क में बवाल , काउंसलर पति ने पुलिस मुलाज़िम पर लगाए हाथापाई के आरोप

जालंधर (पंकज सिबल ): आज जालंधर में किसानों के धरने से पहले लाडोवाली रोड पर सोमवार को कौंसलर पति व पुलिस के बीच बवाल हो गया। वार्ड नंबर 61 से काउंसलर के पति माइक खोसला ने पुलिस के ASI पर गला पकड़ने का आरोप लगाया। दूसरी और , ASI का कहना था कि कौंसलर ने उसे ऐसी बात कही, जिसे वो सार्वजनिक तौर पर नहींं बता सकते। दोनों को झगड़तेे देख वहांं मौजूद अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे और बीचबचाव कर दोनों को अलग किया।

कौंसलर के पति माइक खोसला ने कहा कि मैंने पुलिस वाले को हाथ जोड़कर कहा कि मुझे जाने दो, मुझे जरूरी काम है, लेकिन उसने जाने नहीं दिया। पार्षद पति ने आरोप लगाया मुझे धक्का मारा और स्कूटर से नीचे गिरा दिया। इसके बाद मेरा गला भी पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि इंंसाफ के लिए वो जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट भी जाएंगे।

वहीँ दूसरीऔर जब इस बारे में ASI प्रवीन कुमार से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि बाकी पुलिस कर्मचारियों के साथ उनकी भी यहां किसान बंद को लेकर ड्यूटी लगी थी। सुबह से ही यहां बैरिकेडिंग कर दी गई थी और अधिकारियों के स्पष्ट आदेश थे कि यहां से ट्रैफिक न जाने दिया जाए। जब कौंसलर यहांं से जा रहे थे तो मैंने उन्हें रोका लेकिन उन्होंने स्कूटर से मुझे टक्कर मार दी और इसके बाद ऐसी बात कही कि मैं उसे किसी को बता नहीं सकता।

 


Leave a Reply