Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर झुलसा

जालंधर में ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर झुलसा

जालंधर : पंजाब में जालंधर के फिल्लौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ा व्यक्ति हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से जिंदा जल गया। व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। व्यक्ति ट्रेन पर कैसे चढ़ा और क्या कर रहा था इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। जिस ट्रेन पर व्यक्ति को करंट लगा वो सुबह पौने 10 बजे लोहियां से लुधियाना जा रही थी। ट्रेन जैसे ही फिल्लौर के प्लेटफार्म नंबर 3 पर रुकी तभी यह हादसा हुआ। उसे पहले फिल्लौर फिर जालंधर रेफर कर दिया गया।

GRP चौकी प्रभारी हरमेश पाल ने बताया कि लोहियां से लुधियाना जा रही ट्रेन जैसे ही फिल्लौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर रुकी तो एक व्यक्ति ट्रेन के कोच पर चढ़ गया। कोच पर चढ़ते ही उसने बिजली की तारों को छू लिया। तारों को छूते ही उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली।

GRP चौकी प्रभारी हरमेश सिंह ने बताया कि रेलवे की तारों में 25 हजार वोल्टेज करंट रहता है। जैसे ही व्यक्ति ट्रेन के डिब्बे पर चढ़ा और तारों को हाथ लगाया तो झटके के साथ ही उसे आग लग गई। लोगों की सूचना पर वह तुरंत पहुंचे और लाइन को बंद करवाकर उसे उतारा। व्यक्ति आग लगने के कारण बुरी तरह तड़प रहा था। उसे तुरंत अपनी गाड़ियों से फिल्लौर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।

फिल्लौर सिविल अस्पताल से डॉक्टरों ने फर्स्ट एड देने के बाद उसे जालंधर सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। अब एंबुलेंस के जरिए उसे जालंधर भेजा गया है।


Leave a Reply