Latest news
पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में डोल्फिन होटल के पास टिप्पर और एक्टिवा की टक्कर में हुई महिला की मौत

जालंधर में डोल्फिन होटल के पास टिप्पर और एक्टिवा की टक्कर में हुई महिला की मौत

जालंधर : जालंधर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा थाना नंबर 2 के इलाके में डोल्फिन होटल के पास हुआ, जहां कूड़ा ढोने वाले टिप्पर और एक्टिवा की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्टिवा सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की उम्र करीब 58 साल बताई जा रही है। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने हादसे में शामिल टिप्पर और एक्टिवा को भी अपने कब्जे में ले लिया है। मौके पर मौजूद एक चश्मदीद के अनुसार टिप्पर में दो लोग सवार थे। हादसे के बाद दोनों मौके से भाग गए। चश्मदीद का कहना है कि हादसा टिप्पर चालक की लापरवाही के कारण हुआ।

मौके पर पहुंचे एएसआई चरणजीत सिंह ने बताया कि यह हादसा नगर निगम के टिप्पर की टक्कर से हुआ है। एक्टिवा की आरसी की जांच के बाद महिला की पहचान दिलबाग नगर निवासी सुनीता के रूप में हुई, जिसके बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार टिप्पर चालक की तलाश में जुटी हुई है।


Leave a Reply