Latest news
पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing पिता के निधन पर मेयर विनीत धीर को डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने घर पहुंचकर दी सांत्वना, प्रकट की गहरी संवेदनाएं

पिता के निधन पर मेयर विनीत धीर को डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने घर पहुंचकर दी सांत्वना, प्रकट की गहरी संवेदनाएं

जालंधर/ 6 जनवरी 2026 : पत्रकारों की प्रतिष्ठित संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की ओर से जालंधर के मेयर विनीत धीर के पिता स्वर्गीय श्री विनोद कुमार धीर के निधन पर उनके निवास स्थान पर जाकर गहरा शोक व्यक्त किया गया।इस अवसर पर डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर विनीत धीर एवं उनके परिवार से मुलाकात कर उन्हें इस अपूरणीय क्षति पर सांत्वना दी।
शोक व्यक्त करने वालों में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के प्रधान अमन बग्गा, चेयरमैन अजीत सिंह बुलंद, महासचिव जसविंदर सिंह आज़ाद, पैटर्न प्रदीप वर्मा, सीनियर उपप्रधान सुमेश शर्मा तथा सचिव मोहित सेखड़ी विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान अमन बग्गा ने कहा कि पिता का स्थान इंसान के जीवन में सर्वोपरि होता है और उनका साया खो देना अत्यंत पीड़ादायक होता है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन और समस्त पत्रकार भाईचारा मेयर विनीत धीर के साथ खड़ा है।इस दौरान मेयर विनीत धीर ने जानकारी दी कि उनके पिता स्वर्गीय विनोद कुमार धीर का रसम उठाला 16 जनवरी को दोपहर 1 से 2.30 बजें तक विक्रम रिज़ॉर्ट, कपूरथला रोड में सम्पन्न होगा।


Leave a Reply