Latest news
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ

India Living News

Hot News
You are currently viewing जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भीषण सड़क हादसा ,खाई में कार गिरने से पांच बच्चों समेत आठ लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भीषण सड़क हादसा ,खाई में कार गिरने से पांच बच्चों समेत आठ लोगों की मौत

अनंतनाग : खबर मिली है कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी अनुसार खाई में कार गिरने से पांच बच्चे, दो महिला और एक पुलिसकर्मी समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है। यह दर्दनाक हादसा दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके के पास हुआ।

प्राप्त जानकारी अनुसार JK03H9017 रजिस्ट्रेशन नंबर की गाड़ी जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ से आ रही थी। डक्सुम के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 5 बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष पुलिसकर्मी शामिल हैं।

हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को बाहर निकाला है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि हादसा किन कारणों से हुआ है? इसका पता लगाया जा रहा है। हादसे के बाद कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।


Leave a Reply