Latest news
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing एक करोड़ रुपये में बिकी व्हिस्की की एक बोतल, आखिर क्या राज है पढ़े खबर
A bottle of whiskey sold for one crore rupees, what is the secret, read the news

एक करोड़ रुपये में बिकी व्हिस्की की एक बोतल, आखिर क्या राज है पढ़े खबर

वर्ल्ड न्यूज़ : आज हम बात करने जा रहे महंगे शोक के बारे में। अभी तक आपने महंगी से महंगी शराब के बारे में सुना होगा, उसकी कीमत एक लाख या दस लाख तक हो सकती है, यह भी जाना होगा, लेकिन जब आपकी सोच से इतर शराब की कीमत हो तो आप क्या कहेंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं एक करोड़ रुपये में बिकी एक व्हिस्की की बोतल की। एक सदी पुरानी व्हिस्कि की एक बोतल की कीमत 1 करोड़ रुपये है। मिली जानकारी के मुताबिक दुनिया की सबसे पुरानी व्हिस्की की नीलामी एक करोड़ रुपये से अधिक में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार ये व्हिस्की 250 साल पुरानी है, जिसे इसकी असली कीमत से छह गुना अधिक दाम पर नीलाम किया गया। 19वीं सदी की ये बोतल अब 137,000 डॉलर यानी एक करोड़ रुपये से ज्यादा में नीलाम हुई। इसे जॉर्जिया के लैग्रेंज में एक जनरल स्टोर में बोतलबंद किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट में छपी खबर के मुताबिक, ओल्ड इंगलेड्यू व्हिस्की को 1860 के दशक में बोतलबंद किया गया था, बताया जा रहा है कि अभी तक बोतल में रखी हुई शराब खराब नहीं हुई। यह लिक्विड तकरीबन एक सदी पुराना है। बताया जा रहा है कि ये व्हिस्की मशहूर फाइनेंसर जे.पी. मॉर्गन की हुआ करती थी। व्हिस्की की बोतल पर एक लेबल लगा है जिसपर लिखा है कि यह Bourbon शायद 1865 से पहले बनाया गया था, जो कि जेपी मॉर्गन के तहखाने में थी। मॉर्गन की मृत्यु के बाद उनकी संपत्ति से ये मिली।’

व्हिस्की नीलामी के बाद कुछ विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि जेपी मॉर्गन ने खुद 1900 के आसपास बोतल खरीदी थी। बाद में उन्होंने इसे अपने बेटे को दे दिया, जिसने 1942 और 1944 के बीच इसे दक्षिण कैरोलिना के गवर्नर जेम्स बायर्न्स को दे दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बोतल की कीमत 20,000 डॉलर से 40,000 डॉलर के बीच हो सकती है। लेकिन 30 जून को समाप्त हुई नीलामी में मिडटाउन मैनहट्टन में एक संग्रहालय और शोध संस्थान, मॉर्गन लाइब्रेरी को 137,500 डॉलर में बेच दिया गया। 

हालांकि, एक सदी से ज्यादा पुरानी व्हिस्कि को लेकर आशंका जताई जा रही है कि यह अब पीने योग है या नहीं, क्योंकि एक बार व्हिस्कि की बोतल खुल जाती है तो करीब 10 साल तक वह खराब नहीं होती है, लेकिन यह शराब काफी पुरानी हो चुकी है। फिलहाल रिसर्च से ही पता चलेगा कि शराब सही है या खराब हो चुकी है। 

 

 

source link


Leave a Reply