Latest news
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ

India Living News

Hot News
You are currently viewing मीटिंग के दौरान हार्ट अटैक आने से BJP विधायक का निधन, एक दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन

मीटिंग के दौरान हार्ट अटैक आने से BJP विधायक का निधन, एक दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन

नेशनल न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से दुखद खबर है। फरीदपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री की एक बैठक चल रही थी, उसी दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ गया।

हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि डॉ. श्याम बिहारी लाल ने निधन से ठीक एक दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। वह फरीदपुर से दूसरी बार विधायक चुने गए थे।

पीएम मोदी ने भी बिहारी लाल के निधन पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”उत्तर प्रदेश के फरीदपुर के विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे जनहित में समर्पित भाजपा के एक कर्मठ नेता थे, जिनके जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति!”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का अचानक निधन बेहद दुखद है।


Leave a Reply