Latest news
दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स महंगाई का झटका : जालंधर में पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, नए रेट जारी पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत दिल दहलाने वाली घटना : पंजाबी सिंगर का नहर से मिला शव ट्रेन में युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप

India Living News

Hot News
You are currently viewing दामाद ने सास को गोली मार उतारा मौत के घाट, बाल-बाल बची पत्नी

दामाद ने सास को गोली मार उतारा मौत के घाट, बाल-बाल बची पत्नी

पंजाब : लुधियाना में दामाद ने अपनी सास को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। शख्स का अपनी पत्नी से विवाद था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुंडियां कलां की जीटीबी नगर इलाके में घर के बाहर बैठी एक महिला को युवक ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि मृतक महिला पूनम पांडे के दामाद ने ही अंजाम दिया। उसके सिर में गोली मार मौत के घाट उतारने के बाद वह घर में अपनी पत्नी के पीछे भागा। मगर पत्नी ने घर का दरवाजा बंद कर खुद की जान बचाई। गोली चलने की आवाज से आस-पास के लोग दहशत में आ गए। जब तक लोग बाहर निकले आरोपी वहां से फरार हो गया।

पड़ोसियों ने पूनम पांडे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply