Latest news
11-12 जुलाई को पंजाब में झमाझम बारिश की संभावना : येलो अलर्ट जारी मोहाली में फॉर्च्यूनर गाड़ी हादसाग्रस्त : लुधियाना के जिम संचालक समेत 2 की मौ+त अभिनेता राजपाल यादव को झटका : चेक बाउंस मामले में हुई 3 महीने की जेल ट्रेन के AC कोच को ही बना दिया ‘हनीमून सुइट’ जैसा ! वीडियो वायरल होने पर रेलवे ने लिया एक्शन दादा-दादी के साथ सोया था मासूम: सांप के काटने से हुई मौत जालंधर कार्पोरेशन कमिश्नर समेत 8 IAS अधिकारियों के तबादले जालंधर में दो स्कूल बसों के बीच भीषण टक्कर : सड़क किनारे पलटी बस जालंधर कैंट में स्कूल के बाहर दर्दनाक हादसा : आर्मी ट्रक की चपेट में आने से 5वीं की छात्रा की मौत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाभी चुम्मेवाली और उनके पति के खिलाफ पुलिस ने की FIR दर्ज श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि

India Living News

Hot News
You are currently viewing मोहाली में फॉर्च्यूनर गाड़ी हादसाग्रस्त : लुधियाना के जिम संचालक समेत 2 की मौ+त

मोहाली में फॉर्च्यूनर गाड़ी हादसाग्रस्त : लुधियाना के जिम संचालक समेत 2 की मौ+त

पंजाब : मोहाली में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमे लुधियाना के एक जिम संचालक समेत 2 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार सहित इलाके में मातम का माहौल है। मृतकों की पहचान 23 वर्षीय मनजोत सिंह, निवासी बीआरएस नगर, लुधियाना और कार चालक रवि कुमार के रूप में हुई है।

पशु बचाने की कोशिश में हादसा
हादसे के समय कार में मनजोत का दोस्त आकाश वर्मा और सुरक्षा गार्ड राजीव कुमार पांडे भी सवार थे। दोनों सुरक्षित हैं, जबकि आकाश को मामूली चोटें आई हैं। वहीं ड्राइवर रवि और मनजीत की मौत हो गई। मृतक मनजोत के पिता अमरपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा गुरुवार रात करीब 11:45 बजे अपने साथियों के साथ लुधियाना से दिल्ली जा रहा था। शुक्रवार सुबह लालड़ू के ITI चौक के पास अचानक एक पशु सड़क पर आ गया, जिसे बचाने की कोशिश में कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया।

हादसे के बाद फॉर्च्यूनर कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया और वाहन के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसा था और इसमें किसी की कोई लापरवाही नहीं थी। उन्होंने किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।


Leave a Reply