Latest news
पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स महंगाई का झटका : जालंधर में पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, नए रेट जारी पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी

पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी

पंजाब : पंजाब के पटियाला में दिल दहलाने वाली खबर मिली है। यहाँ रेलवे कॉलोनी में एक नीले ड्रम में युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर राजेंद्रा अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।

थाना अर्बन एस्टेट से मामले के जांच अधिकारी एएसआई गुरविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह एक फोन कॉल से पुलिस को सूचना मिली थी। डीसीडब्ल्यू पुल के पास कूड़े के ढेर पर एक नीले रंग का ड्रम पड़ा था। इसमें किसी लाश के होने की आशंका जताई गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

टीम ने ड्रम से लाश को बाहर निकाला। यह लाश 15 से 20 साल की लड़की की थी। जिसके बाद फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक सबूत जुटाए। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

एएसआई गुरविंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल इस अनजान लड़की के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस युवती की पहचान सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आसपास के इलाकों में लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगालनी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि जल्द ही पहचान हो सकेगी।


Leave a Reply