Latest news
जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद

India Living News

Hot News
You are currently viewing ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स

ट्रेंडिंग न्यूज़ : इंटरनेट की दुनिया में कब, क्या वायरल हो जाए किसी को पता नहीं , देश का सबसे बड़ा डिजिटल आंदोलन बन जाए, कोई नहीं कह सकता. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी ‘पार्टी’ ने तहलका मचा रखा है, जिसने राजनीति के बड़े-बड़े धुरंधरों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. नाम है-‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP).

सिर्फ एक मीम (Meme) से शुरू हुए इस सफर ने इंटरनेट पर ऐसा ग़दर मचाया कि देखते ही देखते इंस्टाग्राम पर इसके 1.24 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं. आखिर क्या है देश की इस सबसे नई डिजिटल सनसनी की इनसाइड स्टोरी? इसे बनाने के पीछे युवाओं का क्या गुस्सा है और इसके घोषणापत्र में ऐसी कौन सी 5 मांगें हैं जिन्होंने सबका ध्यान खींचा है. आइए जानते हैं इस अनोखी पार्टी की कहानी.

कैसे बनी पार्टी

यह पार्टी भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्य कांत की उस टिप्पणी के जवाब में बनाई गई है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच (तिलचट्टों) से की थी. मुख्य न्यायाधीश की इस टिप्पणी के अगले ही दिन यानी 16 मई को इस पार्टी की स्थापना की गई. इस व्यंग्यात्मक डिजिटल आंदोलन की शुरुआत 30 वर्षीय अभिजीत दिपके ने की है, जो बोस्टन यूनिवर्सिटी के छात्र हैं.

पार्टी के अस्तित्व में आने के बाद से लेकर अब तक, इंस्टाग्राम पर इसके 1.24 करोड़ (12.4M) फॉलोअर्स हो चुके हैं. CJP का दावा है कि इसकी शुरुआत से लेकर अब तक 1 लाख से अधिक लोग इस पार्टी में शामिल हो चुके हैं.

CJP का घोषणापत्र

यदि CJP सत्ता में आती है, तो रिटायरमेंट के बाद इनाम के तौर पर किसी भी मुख्य न्यायाधीश को राज्यसभा की सीट नहीं दी जाएगी.

यदि किसी नागरिक का वैध वोट वोटर लिस्ट से काटा जाता है- चाहे वह CJP शासित राज्य हो या विपक्ष शासित, तो मुख्य चुनाव आयुक्त को यूएपीए (UAPA) के तहत गिरफ्तार किया जाएगा, क्योंकि नागरिकों से उनके वोट देने का अधिकार छीनना किसी आतंकवाद से कम नहीं है.

संसद की सीटें बढ़ाए बिना महिलाओं को 33% नहीं, बल्कि पूरे 50% का आरक्षण मिलेगा. इसके अलावा, कैबिनेट के सभी मंत्रियों के पदों में से 50% पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे.

सचमुच स्वतंत्र मीडिया का रास्ता साफ करने के लिए अंबानी और अडानी के मालिकाना हक वाले सभी मीडिया घरानों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे. साथ ही ‘गोदी मीडिया’ के एंकरों के बैंक खातों की जांच की जाएगी.

कोई भी विधायक (MLA) या सांसद (MP) जो एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होता है (दलबदल करता है), उस पर 20 साल की अवधि के लिए चुनाव लड़ने और किसी भी सरकारी पद पर बैठने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा.

क्या CJP एक असली राजनीतिक पार्टी है?

नहीं ऐसा नहीं है. ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा एक व्यंग्यात्मक (satirical) आंदोलन है. ये भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के पास आधिकारिक रूप से रजिस्टर्ड कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है.

यह जनता द्वारा खुद से शुरू किया गया एक काल्पनिक ‘मीम-आंदोलन’ (meme-movement) है. इसके सदस्यों में आम सोशल मीडिया यूजर्स और कुछ विपक्षी राजनेता शामिल हैं, जिन्होंने इस का खुलकर समर्थन किया है.


Leave a Reply