Latest news
मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में निर्माणाधीन पुल के पास बने गहरे गड्ढे में बाइक गिरने से युवक की दर्दनाक मौत

जालंधर में निर्माणाधीन पुल के पास बने गहरे गड्ढे में बाइक गिरने से युवक की दर्दनाक मौत

जालंधर : जालंधर से जंडू सिंघा रोड पर निर्माणाधीन पुल के पास बने गहरे गड्ढे में बाइक गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ, लेकिन घायल युवक कई घंटे तक गड्ढे में तड़पता रहा और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि पुल निर्माण के लिए कंपनी ने करीब 20 फीट गहरा गड्ढा खोद रखा था। वहां कोई लाइट की व्यवस्था नहीं थी । जिसके चलते अंधेरे के कारण तेज रफ्तार बाइक सीधे गड्ढे में जा गिरी। सुबह दुकानदारों ने गड्ढे में बाइक और शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर सिविल अस्पताल भिजवा दिया। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

मृतक के पास से हेडफोन और बाइक की चाबी मिली है, लेकिन मोबाइल फोन और पर्स गायब हैं। पुलिस लूटपाट की आशंका से भी जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते किसी ने मदद की होती या एंबुलेंस को फोन किया होता, तो शायद युवक की जान बच सकती थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply