Latest news
AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने की घोषणा : अब स्कूलों से मिलेंगी 1 से 12वीं क्लास तक की किताबें

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने की घोषणा : अब स्कूलों से मिलेंगी 1 से 12वीं क्लास तक की किताबें

पंजाब : पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने बड़ी घोषणा की है जो 2026-27 शैक्षणिक सत्र से लागू होगी। बोर्ड ने तय किया है कि अब क्लास 1 से 12 तक की सभी टेक्स्टबुक सीधे स्कूलों के जरिए स्टूडेंट्स तक पहुंचेंगी। यह कदम छात्रों और उनके माता-पिता पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है।

15% की छूट का मिलेगा लाभ

बोर्ड की इस नई पहल के तहत, किताबों की कीमतों में 15% की छूट सीधे छात्रों को दी जाएगी। इसका मतलब है कि अब छात्र किताबें पहले से कम कीमत में प्राप्त कर सकेंगे, जिससे परिवारों पर खर्च में कमी आएगी।

टेक्स्टबुक की डिमांड लेने के लिए बोर्ड ने एक विशेष वेब पोर्टल तैयार किया है। स्कूल अपनी लॉगिन ID से ‘बुक डिमांड’ पेज पर जाकर क्लास और सब्जेक्ट के अनुसार आवश्यक किताबों की जानकारी 15 मार्च 2026 तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

बोर्ड की अपील

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने सभी एफिलिएटेड और एसोसिएटेड स्कूलों से आग्रह किया है कि वे समय पर अपना बुक डिमांड फॉर्म भरें। इससे सुनिश्चित होगा कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले सभी किताबें उपलब्ध हों और छात्रों को पढ़ाई में कोई परेशानी न हो। बोर्ड का यह निर्णय न केवल स्टूडेंट्स के लिए सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि उनके माता-पिता पर होने वाले वित्तीय दबाव को भी काफी हद तक कम करेगा।


Leave a Reply