Latest news
जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी

India Living News

Hot News
You are currently viewing डेरा ब्यास में भंडारे के मौके पर लाखों की संख्या में संगत पहुंची

डेरा ब्यास में भंडारे के मौके पर लाखों की संख्या में संगत पहुंची

पंजाब : राधा स्वामी डेरा ब्यास में भंडारे के मौके पर दूर-दूर से संगत की भारी भीड़ देखने को मिली। संगत ने डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों द्वारा फरमाए गए सत्संग का आनंद लिया गया।

सत्संग के दौरान बाबा गुरिंदर सिंह ने सारी संगत को इंसानियत के नाते भाईचारा बनाए रखने की प्रेरणा दी, वहीं नाम शब्द की कमाई करने पर भी जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मनुष्य जीवन पता नहीं कितने जन्मों के बाद मिला है। हमें अपने जीवन में उस परमात्मा से जुड़ने का भी मौका मिला है जिसे संभालने की जरुरत है।

प्राप्त जानकारी अनुसार भंडारे के मौके पर डेरा ब्यास में 6 लाख से अधिक संगत पहुंची। सत्संग के दौरान हजूर जसदीप सिंह गिल भी उपस्थित थे। सत्संग के अंत में डेरा प्रमुख ने समस्त संगत से अनुरोध भी किया कि अगला सत्संग 30 मार्च 2025 को होगा तथा जो भी आना चाहे वह बड़ी खुशी से आ सकता है।


Leave a Reply