Latest news
जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद?

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब : दो बच्चों की मां ने भाखड़ा नहर में लगाई छलांग…

पंजाब : दो बच्चों की मां ने भाखड़ा नहर में लगाई छलांग…

पंजाब : खबर है कि पटियाला के राजपुरा की महिला ने भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। आरोप है कि ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर महिला 13 जनवरी से लापता चल रही थी। अब महिला का शव शव हरियाणा के अधिकार क्षेत्र में आने वाली भाखड़ा नहर से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजपुरा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।मृतका की पहचान अमन कौर के तौर पर हुई है।

14 साल पहले हुई थी शादी, अक्सर होता था विवाद
सिविल अस्पताल में विलाप कर रही मृतक अमन कौर की मां मनजीत कौर ने बताया कि उनकी बेटी का विवाह करीब 14 वर्ष पहले गांव साहल निवासी बलकार सिंह के साथ हुआ था। उनके दो बच्चे (13 और 9 वर्ष) हैं। मनजीत कौर का आरोप है कि शादी के बाद से ही अमन कौर और उसके पति के बीच अक्सर विवाद रहता था। कई बार पारिवारिक और पंचायत स्तर पर समझौते भी कराए गए, लेकिन ससुराल पक्ष के व्यवहार में सुधार नहीं आया।

परिजनों के अनुसार, प्रताड़ना से तंग आकर अमन कौर ने 13 जनवरी को घर छोड़ दिया था और नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने अब पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि आरोपी पति और ससुराल वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।


Leave a Reply