Latest news
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ

India Living News

Hot News
You are currently viewing मोहाली में घने कोहरे के कारण दो स्कूल बसों में हुई भयानक टक्कर

मोहाली में घने कोहरे के कारण दो स्कूल बसों में हुई भयानक टक्कर

पंजाब : मोहाली में खरड़-कुराली हाईवे पर वीरवार की सुबह घने कोहरे के कारण दो स्कूल बसों की आपस में टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि एक बस दिल्ली पब्लिक स्कूल की थी, जबकि दूसरी सेंट एजरा स्कूल, खरड़ की थी।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एक बस कुराली की ओर आ रही थी, जबकि दूसरी बस गलती से उसी दिशा में जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा कई स्कूली बच्चे भी चोटिल हुए, जिन्हें तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मोहाली की यह घटना इलाके में घना कोहरा छाए जाने की वजह से हुई है, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई थी।

वहीँ मौसम विभाग ने भी नागरिकों और वाहन चालकों से आग्रह किया है कि कोहरे के समय विशेष सावधानी बरतें, वाहन धीमी गति से चलाएं और हेडलाइट का प्रयोग अवश्य करें।


Leave a Reply