Latest news
नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में

India Living News

Hot News
You are currently viewing 2 महीने पहले लड़की को उसके पिता ने नहर में फेंक दिया था, अब जिंदा वापिस लौटी सभी की किया हैरान

2 महीने पहले लड़की को उसके पिता ने नहर में फेंक दिया था, अब जिंदा वापिस लौटी सभी की किया हैरान

पंजाब : पंजाब के फिरोजपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। करीब दो महीने पहले एक किशोरी को उसके पिता ने नहर में फेंक दिया था। लेकिन वह किशोरी जिंदा निकली है और 68 दिन बाद सभी के सामने आई है।

बता दे फिरोजपुर में एक पिता ने अपनी 17 साल की बेटी को नहर में फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी ने जिस बेटी को नहर में फेंका था वह जिंदा है। किशोरी 68 दिन के बाद मौत के मुंह से निकलकर सभी के सामने आई है। इतना ही नहीं वह जेल में बंद अपने पिता को छुड़वाने के लिए पुलिस के पास पहुंची है।

लगभग 68 दिन पहले आरोपी पिता ने किशोरी को उसकी मां के सामने ही हाथ बांधकर नहर में फेंक दिया था। पिता का आरोप था कि बेटी का चाल चलन ठीक नहीं है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया था। बता दें कि अब पीड़िता ने सीधा पुलिस से संपर्क करने की बजाए एक पत्रकार का सहारा लिया है।

उक्त लड़की ने एक निजी चैनल के पत्रकार को बताया कि कैसे उसने अपने पिता द्वारा नहर में धकेले जाने के बाद अपनी जान बचाई थी। इस लड़की ने कहा कि उसके परिवार द्वारा उस पर लगाए गए कथित आरोप सच नहीं हैं और वह हमेशा एक लड़के की तरह अपने परिवार के हर सुख-दुख में साथ रही है और हमेशा अपने परिवार के लिए उसने कड़ी मेहनत की है।

लड़की ने कथित तौर पर अपनी मां पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पिता को उसकी मां ने उकसाया था और उसके कहने पर लड़की के पिता ने लड़की को नहर में धकेल दिया था। उसने कहा कि उस समय उसके पिता नशे में थे। नहर में फेंकी गई लड़की ने बताया कि जब उसे नहर में धकेला गया तो उसके हाथ अचानक खुल गए और थोड़ी दूर पर नहर के किनारे पड़ी एक रस्सी उसके हाथ में आ गई, जिसे पकड़कर वह बड़ी मुश्किल से पानी से बाहर आई और किसी तरह उसने अपनी जान बचाई।

युवती ने यह बताने से इंकार कर दिया कि इन 2 महीनों के दौरान वह कहां, और किसके साथ रही थी । इस लड़की का कहना है कि भगवान की कृपा से उसकी जान बच गई है और अब वह अपने पिता को जेल से छुड़ाने के लिए आगे आई है।वर्णनीय है कि यह वास्तव में सौभाग्य की बात है कि कोई दो महीने बाद अचानक जीवित वापस आ गया हो। अब प्रशासन और पुलिस इस मामले को किस तरह से देखते है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन लड़की ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।

उल्लेखनीय है कि 30 सितंबर की रात पौने नौ बजे के करीब पिता सुरजीत ने किशोरी के हाथ बांध कर गांव खलील वाला से गुजरती नहर में धक्का दे दिया था और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी थी।


Leave a Reply