Latest news
जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब पुलिस एक्शन में – 10,000 जवानों ने 800 नाके लगाए,  DGP भी उतरे फील्ड में , बोले -अपराधी राज्य छोड़ें वर्ना हम नहीं छोड़ेंगे
Punjab Police In Action - 10,000 soldiers put up 800 nakas, DGP also landed in the field, said - criminals leave the state or else we will not leave

पंजाब पुलिस एक्शन में – 10,000 जवानों ने 800 नाके लगाए, DGP भी उतरे फील्ड में , बोले -अपराधी राज्य छोड़ें वर्ना हम नहीं छोड़ेंगे

चंडीगढ़ : आपको बता दे पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति दुरुस्त करने के लिए पुलिस एक्शन में दिख रही है। वहीँ इसके चलते शनिवार देर शाम 3 घंटे तक पुलिस की चेकिंग चली। वहीँ 10 हजार पुलिस कर्मचारियों ने पूरे राज्य में 800 नाके लगाए। वहीँ DGP गौरव यादव खुद भी फील्ड में उतरे। उन्होंने रोपड़ पहुंचकर इन नाकों की सरप्राइज चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध सामान को कब्जे में लेकर छानबीन की गई। इस दौरान डीजीपी गौरव यादव ने अपराधियों को चेतावनी दी कि वह सुधर जाएं या पंजाब छोड़कर चले जाएं वर्ना पंजाब पुलिस उन्हें नहीं छोड़ेगी।

इस दौरान पंजाब में 800 नाकों में 56 अंतर्राज्यीय नाके लगाए गए। जिसमें पंजाब से सटे हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के अलावा चंडीगढ़ से आने-जाने वालों की जांच की गई। इसके अलावा 250 नाके जिलों के बीच लगाए गए। 53 हाइटेक नाकाबंदी की गई। वहीं 427 नाके शहर के भीतर लगाए गए।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब में ड्रग्स और गैंगस्टर्स के सफाये तक इस तरह की मुहिम जारी रहेगी।

 


Leave a Reply