Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा, इस दौरे में कई अहम समझौते हुए

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा, इस दौरे में कई अहम समझौते हुए

नेशनल न्यूज़ : रूसी राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे पर कई अहम समझौते हुए. भारत और रूस ने औद्योगिक साझेदारी, खाद्य सुरक्षा, चिकित्सा व शिपिंग में सहयोग बढ़ाया. पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया, जिससे भारत-रूस संबंध और मजबूत होंगे.

गुरुवार की शाम भारत दौरे पर पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अगले दिन की शुरुआत दिल्ली के राजघाट पहुंचकर शुरू की. जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए पुतिन कुछ देर मौन खड़े रहे. ये सिर्फ औपचारिकता नहीं बल्कि शांति, अहिंसा और नैतिकता के उस संदेश की ताकत है जिसके लिए महात्मा गांधी दुनिया भर में जाने जाते हैं.

भारत और रूस के बीच कई अहम समझौते हुए. दोनों देश औद्योगिक साझेदारी बढ़ाने पर राजी हुए. भारतीय कंपनियों ने रूसी कंपनी के साथ एक यूरिया प्लांट रूस में ही स्थापित करने का समझौता किया. इसके अलावा भारत की FSSAI और रूस की उपभोक्ता सुरक्षा एजेंसी के बीच खाद्य सुरक्षा नियमों को मजबूत करने के लिए औपचारिक समझौते हुए. मेडिकल रिसर्च और हेल्थ सर्विस में सहयोग बढ़ाने के लिए कई MoU साइन किए गए. आने वाले समय में पुतिन का यह दौरा भारत के लिए रिफॉर्म, परफॉर्म से लेकर ट्रांसफॉर्म तक रास्ते खोलेगा.

बंदरगाह और शिपिंग ऑपरेशन में भारत-रूस के सहयोग को बढ़ाने के लिए एक MoU पर हस्ताक्षर हुए. दोनों देशों ने लोगों की आवाजाही को आसान बनाने और माइग्रेशन प्रक्रियाओं को सरल करने के लिए भी समझौते किए. राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से कहा गया कि दोनों देश आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों की दोस्ती को ध्रुव तारे की तरह अटल बताया.

मॉस्को रवाना हुए पुतिन
दौरे के आखिरी समय में पुतिन राष्ट्रपति भवन में आयोजित डिनर में शामिल हुए. जहां, पीएम मोदी और कई बड़ी हस्तियां भी मौजूद रहीं. इसके बाद पुतिन अपना भारत दौरा खत्म कर मॉस्को के लिए रवाना हो गए. इसी के साथ पुतिन का दो दिवसीय भारत दौरा खत्म हो गया.


Leave a Reply