Latest news
भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां

India Living News

Hot News
You are currently viewing चंडीगढ़ में महंगी हुई बिजली, नए रेट 1 नवंबर से होंगे लागू

चंडीगढ़ में महंगी हुई बिजली, नए रेट 1 नवंबर से होंगे लागू

चंडीगढ़ : 1 नवंबर से चंडीगढ़ में घरेलू से लेकर कमर्शियल, इंडस्ट्रियल  और दूसरे सैक्टरों में इस्तेमाल होने वाली बिजली एक फिसदी महंगी हो गई है। अब घरेलू उपभोक्ताओं को 3 कैटेगरी में बांटकर अलग-अलग दरें तय की गई है। 

वहीं स्लैब भी 2 से बढ़ाकर 5 कर दी गई है। ज्वाइंट इलैक्ट्रिसिटी रैगुलेटरी कमीशन (जे.ई.आर.सी) ने वीरवार को चंडीगढ़ समेत सभी केंद्र शासित राज्यों के लिए बिजली की नई दरों की घोषणा की। मौजूदा वित्त वर्ष के लिए जे.ई.आर.सी. ने मौजूदा दरों में एक फीसदी की बढ़ौतरी की मंजूरी दी है। हालांकि चंडीगढ़ पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (सी.पी.डी.एल.) ने मौजूदा दरों में 7.57 फीसदी बढ़ौतरी की मांग की थी, लेकिन जे.ई.आर.सी. ने सिर्फ एक फीसदी बढ़ौतरी को मंजूरी दी है। 

अगले 5 सालों के लिए जे.ई.आर.सी. ने सालाना दरों में 2 फीसदी की ही मंजूरी दी है। जे.ई.आर.सी. द्वारा बिजली दरों में बढ़ौतरी के बाद अब नवंबर माह से पी.डी.एल. को बिलों के रूप में 1075 करोड़ का राजस्व मिलेगा, जबकि सालाना 1157 करोड़ खर्च करने होंगे।


Leave a Reply