जालंधर : टीवी की दुनिया का टीआरपी का किंग शो कौन बनेगा करोड़पति का 17वां सीजन इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में इस शो में पहुंचे एक कारपेंटर कंटेस्टेंट ने 50 लाख रुपये जीतकर सभी को चौंका दिया है। 18 सितंबर को सोनी टी.वी. के मशहूर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ की शुरूआत रोलओवर प्रतियोगिता जालंधर के लांबड़ा के रहने वाले छिंदरपाल से हुई। उन्होंने बहुत ही अच्छे सवालों के जवाब दिए और 50 लाख रुपये जीत लिए। लांबड़ा के हुसैनपुर गांव के निवासी छिंदरपाल पेशे से कारपेंटर हैं, जिनका जीवन चुनौतियों से भरा रहा है। उन्होंने कड़ी मेहनत और ज्ञान के बल पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
उन्होंने 1 करोड़ के सवाल पर खेल छोड़ दिया और 50 लाख रुपये लेकर घर लौट गया। छिंदरपाल के कुछ सपने थे और उन्हें पूरा करने की चाहत उन्हें ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर ले आई। अमिताभ बच्चन भी उनसे काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा, “आपकी जो सोच है हमेशा हमारे दिलों में रहेगी।”
कौन बनेगा करोड़पति में छिंदरपाल न केवल हॉट सीट तक पहुंचा, बल्कि 50 लाख रुपये के सवाल का सही जवाब देकर धनराशि भी जीत ली। अमिताभ बच्चन ने उनसे 1 करोड़ रुपये का सवाल भी पूछा, लेकिन वह सही जवाब नहीं दे पाए और उन्होंने खेल बीच में ही छोड़कर 50 लाख रुपये की राशि जीत ली। इससे हुसैनपुर गांव में खुशी का माहौल बन गया।











