जालंधर : जालंधर के सोढल रोड के प्रीत नगर में भारी हंगामा देखने को मिला। मिली जानकारी अनुसार यहाँ 4 वर्षीय बच्ची को किडनैप कर ले जा रहे प्रवासी व्यक्ति को लोगों ने काबू कर लिया। इस दौरान लोगों द्वारा जमकर व्यक्ति की छित्तर परेड की गई। लोगों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने 4 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ की। इसके बाद उसे मौके पर काबू कर लिया गया। इस दौरान लोगों ने व्यक्ति को रस्सियों से बांधकर चप्पलों से छित्तर परेड की।लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को काबू कर लिया है और उसे थाने ले गई।

जालंधर के प्रीत नगर में मासूम बच्ची से प्रवासी की शर्मनाक हरकत
- Post author:Anurag Kondal
- Post published:September 15, 2025
- Post category:Jalandhar
- Post comments:0 Comments













