Latest news
भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के इन जिलों में गरज के साथ भारी बारिश का Red Alert जारी

पंजाब के इन जिलों में गरज के साथ भारी बारिश का Red Alert जारी

पंजाब : पंजाब में बिगड़े हालातों के बीच मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। पिछले 48 घंटों से हो रही बारिश से पंजाब में हालात और गंभीर होते जा रहे हैं। मौसम विभाग ने फिर आज शाम को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार अब आने वाले कुछ घंटे बेहद भारी हैं। पंजाब के जिलों जिनमें जालंधर, पटियाला, संगरूर, मोहाली, चंडीगढ़, गुरदासपुर, शहीद भगत सिंह नगर में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने आज पठानकोट, गुरदासपुर, मुकेरियां, जालंधर, सुल्तानपुर लोधी, लुधियाना, मोगा, बरनाला, संगरूर और मानसा के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि, बीती रात से राज्य के ज्यादातर शहरों में भारी बारिश हुई।

बता दें कि विभाग ने इन जिलों के लोगों को बिना किसी जरूरी काम से घरों से बाहर ना जाने की अपील की गई है। वहीं बुधवार को कई जिलों में Yellow Alert जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बिजली चमकने के साथ तूफान के साथ बारिश का अनुमान जताया है।


Leave a Reply