Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की अचानक बिगड़ी तबीयत

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की अचानक बिगड़ी तबीयत

चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ PGI में भर्ती कराया गया। मिला जानकारी अनुसार अभी यह सामने नहीं आया है कि कटारिया को क्या हुआ है। सीनियर डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गवर्नर हाउस में पैर फिसलने से चोटिल हो गए है। सीनियर डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

पीजीआई चंडीगढ़ की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि प्रशासक गुलाब चंद कटारिया वीरवार दोपहर मामूली चोट लगने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचे। ऑर्थोपेडिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. विजय जी. गोनी और कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ. रोहित मनोज के नेतृत्व में वरिष्ठ विशेषज्ञों की एक टीम ने उनकी जांच की। जांच के बाद उनकी हालत स्थिर पाई गई। अभी वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और जल्द ही अपनी नियमित गतिविधियां फिर से शुरू करेंगे।


Leave a Reply