Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन जारी, सीनेट चुनाव घोषित करने की मांग

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन जारी, सीनेट चुनाव घोषित करने की मांग

पंजाब : पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में सीनेट चुनाव की मांग को लेकर छात्रों का भारी विरोध प्रदर्शन जारी है. केंद्र सरकार द्वारा सीनेट भंग करने का फैसला वापस लेने के बावजूद छात्र चुनाव की तारीखें घोषित करने पर अड़े हैं. कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात है और झड़पें भी हुई हैं.

बता दे छात्र संगठन केंद्र सरकार के यूनिवर्सिटी सीनेट भंग करने के खिलाफ एकजुट हुए हैं. छात्रों ने आज पंजाब यूनिवर्सिटी बचाओ प्रदर्शन की कॉल दे रखी थी. कैंपस से बाहर निकल रहे छात्रों और यूनिवर्सिटी के बाहर पहुंचे अलग-अलग सामाजिक, धार्मिक और किसान संगठनों के लोगों के साथ चंडीगढ़ पुलिस की झड़प हुई है.

चंडीगढ़ पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हल्का बल प्रयोग करके खदेड़ा और बसों में डाल करके गिरफ्तार किया है. हालांकि केंद्र सरकार पहले ही सीनेट भंग करने के नोटिफिकेशन को वापस ले चुकी है. लेकिन, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जल्द से जल्द सीनेट के चुनाव करवाने की तारीखों के नोटिफिकेशन को जारी किया जाए नहीं तो वो केंद्र सरकार की बात पर भरोसा नहीं करेंगे.

क्यों हो रहा विरोध प्रदर्शन?
केंद्र सरकार की तरफ से 28 अक्टूबर को केंद्र सालों पुरानी सीनेट और सिंडिकेट को भंग करने का नोटिफिकेशन जारी किया था. जैसे ही इस बात की खबर सामने आई. राजनीति के साथ-साथ छात्रों की प्रतिक्रिया सामने आई. नेताओं और छात्रों ने इसे पंजाब और पंजाबियत को खत्म करने के प्रयास जैसा बताया था. विरोध बढ़ने पर केंद्र सरकार की तरफ से अपने इस फैसले को वापस ले लिया गया है.

केंद्र सरकार की तरफ से फैसला वापस लेने के बाद छात्रों का विरोध जारी है. छात्रों का कहना है कि जब तक सीनेट के सभी 91 सदस्यों की तारीख का ऐलान नहीं होगा, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.


Leave a Reply