Latest news
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही? वृंदावन में बड़ा हादसा : यमुना नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing श्री दरबार साहब को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले मामले में सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्री दरबार साहब को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले मामले में सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पंजाब : अमृतसर पुलिस ने श्री हरमंदिर साहिब को उड़ाने की धमकी देने के मामले में शुभम दुबे नाम के एक साॅफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी फरीदाबाद का रहने वाला है और कई बड़ी कंपनियों में काम कर चुका है।

पुलिस ने शुभम दुबे को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का लैपटॉप, मोबाइल फोन और कुछ अन्य डिवाइस भी अपने कब्जे में लिए हैं।

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जांच में लीड मिलने पर फरीदाबाद में रेड की गई और सॉफ्टवेयर इंजीनियर शुभम दुबे को गिरफ्तार किया गया। इस आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान पता चला था कि ईमेल तमिलनाडु से भेजे गए हैं। जितने भी ईमेल भेजे गए उनमें ज्यादातर तमिलनाडु सरकार और वहां के मुद्दों को लेकर जिक्र है।

इसी के साथ ही आरोपियों ने इसमें श्री हरिमंदिर साहिब को बम से उड़ाने की धमकी भी लिख दी। ताकि यह लोग सभी तरफ से ध्यान आकर्षित कर सकें। फिलहाल जांच जारी है।

बता दे कुछ दिन पहले अमृतसर के दरबार साहिब को बम से उड़ाने की धमकी मेल के जरिए दी गई थी। यह मेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था। सायबर सेल और लोकल पुलिस ने तुरंत मिलकर जांच शुरू की और मेल भेजने वाले को ट्रेस किया।


Leave a Reply