Latest news
15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर से कस्टमर का गोल्ड चोरी हुआ जालंधर के BSF चौक के पास एक्टिवा में ब्लास्ट , मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर की हत्या, बठिंडा में मिली लाश

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर की हत्या, बठिंडा में मिली लाश

बठिंडा : पंजाब के बठिंडा में सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर का शव एक कार में मिला है । वह लुधियाना की रहने वाली थी और इंस्टाग्राम पर रील्स पोस्ट करती थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंचन कुमारी का शव बठिंडा में बुधवार देर शाम को चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल की पार्किंग में खड़ी गाड़ी से मिला। कंचन कुमारी का इंस्टाग्राम पर कमल काैर भाभी नाम से अकाउंट था।उनके इंस्ट्राग्राम पर 3.83 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। वह रील्स पोस्ट करने के लिए जानी जाती थीं। कुछ रील्स पर विवाद भी हुआ था।

वह नाै जून को अपनी मां को कहकर निकली थी कि वह बठिंडा में प्रमोशनल इवेंट के लिए जा रही है। 11 जून को उसकी लाश गाड़ी से बरामद हुई। अधिकारियों को संदेह है कि उसकी हत्या कहीं और की गई है और फिर शव कार में डालकर अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कर दी गई। बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी में शव मिला, उस पर लुधियाना नंबर लगा हुआ है, लेकिन पुलिस को आशंका है कि यह नंबर जाली भी हो सकता है।

कंचन कुमारी अपनी उत्तेजक तस्वीरों और वीडियो के लिए फेमस थी। उसकी माैत की खबर से उसके फाॅलोअर्स में निराशा है।कंचन कुमारी ने इंस्टाग्राम पर तीन दिन पहले आखिरी पोस्ट की थी। इसमें उसने लिखा-कोई भावना नहीं, कोई प्यार नहीं, कोई बकवास नहीं। जो बचा है वह सिर्फ शक, शक और शक है।


Leave a Reply