Latest news
फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के CM भगवंत मान बोले- ‘अपना हो या पराया भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं’

पंजाब के CM भगवंत मान बोले- ‘अपना हो या पराया भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं’

पंजाब : जालंधर के सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुबह करीब 10 बजे आप विधायक के घर और दफ्तर में विजिलेंस ने छापेमारी की। करीब सात घंटे घर और दफ्तर की तलाशी लेने के बाद विजिलेंस ने रमन अरोड़ा को अरेस्ट कर लिया।

भ्रष्टाचार के प्रति पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराते हुए CM भगवंत मान ने आज कहा कि मानवता के खिलाफ ऐसे जघन्य अपराध के लिए किसी भी अधिकारी या राजनेता को, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, बख्शा नहीं जाएगा। लोगों को दिए अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में दोस्त-पराया में कोई फर्क नहीं है।

उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी का हिस्सा होने या विपक्ष से जुड़े होने से किसी अधिकारी या नेता को भ्रष्टाचार करने का लाइसेंस नहीं मिल जाता। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसे लोगों के खिलाफ अनुकरणीय कार्रवाई की है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भ्रष्टाचार में किसी भी तरह की मिलीभगत बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा ऐसा पाप करने वाले को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।


Leave a Reply