ट्रेंडिंग न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक अनोखी घटना सामने आई है। सोनौली इलाके के हरदी डॉली गांव में एक ग्रामीण के घर के शौचालय की टंकी के नीचे बड़ी संख्या में सांप रह रहे थे। जब मकान मालिक ने सफाई के लिए टंकी के नीचे झांका, तो वहां सांपों का पूरा परिवार देखकर उसके होश उड़ गए।
शौचालय की सफाई के दौरान मकान मालिक को जब सांप दिखाई दिए, तो वह डर के मारे चिल्ला पड़ा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में गांव के लोग वहां इकट्ठा हो गए और यह खबर पूरे इलाके में फैल गई।
मकान के मालिक का नाम वीरेंद्र गुप्ता है. इस मकान में अभी कोई रहता नहीं है, इसका निर्माण हाल ही में हुआ है. बताया जा रहा है टंकी में काफी पानी जमा था.रविवार को टॉयलेट की टंकी खुलते ही जब सांप दिखाई पड़े तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी. स्थानीय लोग काफी देर तक वन विभाग की टीम का इंतजार करते रहे, लेकिन सांपों का रेस्क्यू करने कोई नहीं आया. इसके बाद सोमवार को स्थानीय लोगों ने खुद ही सांपों का रेस्क्यू करने का फैसला किया.
सोमवार को हरदीडाली बड़का टोला के एक शख्स ने हिम्मत दिखाते हुए खुद सांपों का रेस्क्यू करने का फैसला किया. वो मच्छरदानी लेकर टॉयलेट की टंकी में घुसा और सांपों का रेस्क्यू किया. इस दौरान सांप भागने की कोशिश करते दिखाई दे रहे थे. सांपों को पकड़ने के बाद उन्हें जंगल में छोड़ दिया गया.

















