Latest news
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing पहलगाम हमले में बाल-बाल बचे प्रोफेसर का दर्दनाक बयान, ‘कलमा पढ़कर बचाई जान’

पहलगाम हमले में बाल-बाल बचे प्रोफेसर का दर्दनाक बयान, ‘कलमा पढ़कर बचाई जान’

नेशनल न्यूज़ :: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दौरान असम के एक प्रोफेसर देबाशीष भट्टाचार्य अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। घटना के बाद उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने मौत को अपनी आंखों के ठीक सामने देखा और कैसे एक छोटी-सी बात ने उनकी जान बचा ली।

दरअसल पहलगाम के पास बैसरन में आतंकियों ने हमला किया। इस हमले में 26 पर्यटकों समेत कुल 28 लोग मारे गए। प्रोफेसर भट्टाचार्य भी अपने परिवार के साथ वहीं थे। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने कलमा पढ़ा तो उनकी जान बच गई।

धर्म पूछ-पूछकर गोली मारने लगे
देबाशीष भट्टाचार्य असम यूनिवर्सिटी में बंगाली विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर हैं। वे छुट्टियां मनाने अपने परिवार पत्नी और बच्चों के साथ पहलगाम की बेसरन घाटी गए थे। वहीं पर आतंकी हमला हुआ।प्रोफेसर ने बताया कि अचानक कुछ आतंकी घाटी में घुस आए और वहां मौजूद लोगों से उनका धर्म पूछ-पूछकर गोली मारने लगे। उस समय वे और उनका परिवार एक पेड़ के नीचे आराम कर रहे थे। उन्होंने देखा कि आस-पास के लोग आतंकियों से बचने के लिए कलमा पढ़ रहे हैं।

कलमा पढ़ना शुरू किया, आतंकी चला गया
उन्हें यह आते था, तो उन्होंने भी वही किया। तभी एक आतंकी उनके पास आया और कुछ पूछने की कोशिश की, लेकिन प्रोफेसर ने जवाब देने के बजाय और तेज़ी से कलमा पढ़ना शुरू कर दिया। यह देखकर आतंकी वहां से दूसरी तरफ चला गया। लेकिन जाते-जाते उसने प्रोफेसर के ठीक बगल में लेटे एक व्यक्ति के सिर में गोली मार दी।

यह खौफनाक मंझर देखकर प्रोफेसर और उनका परिवार सहम गया। जैसे-तैसे उन्होंने चुपचाप वहां से निकलने का फैसला किया और करीब दो घंटे तक पैदल चलकर अपने होटल पहुंचे। हमले के 24 घंटे बाद भी प्रोफेसर सदमे में हैं। उन्होंने कहा, “अब भी यकीन नहीं हो रहा कि मैं ज़िंदा हूं।


Leave a Reply