Latest news
जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी

India Living News

Hot News
You are currently viewing BIG NEWS : पूर्व DGP का मर्डर, घर में मिला शव, फैली सनसनी

BIG NEWS : पूर्व DGP का मर्डर, घर में मिला शव, फैली सनसनी

बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से बड़ी खबर सामने आ रही है। कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश रविवार को बेंगलुरु में एचएसआर लेआउट में स्थित अपने आवास में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि उनके शव पर चोट के निशान हैं, जिससे संदेह है कि उनकी हत्या की गई होगी।

साल 1981 बैच के 68 वर्षीय आईपीएस अधिकारी बिहार के चंपारण के मूल निवासी थे और उन्होंने भूविज्ञान में एमएससी की डिग्री हासिल की थी। उन्हें एक मार्च, 2015 को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को परिवार के किसी करीबी सदस्य के इसमें शामिल होने का संदेह है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।

पत्नी पर हत्या की आशंका

पुलिस को संदेह है कि पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश की हत्या उनकी पत्नी ने की है, क्योंकि उनकी पत्नी और बेटी घर के लिविंग रूम में थीं। वहीं पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पत्नी ने ही पुलिस को फोन करके हत्या की जानकारी दी थी, लेकिन जब पुलिस टीम उनके घर पहुंची तो उन्होंने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


Leave a Reply