वर्ल्ड न्यूज़ : Earthquake : बड़ी खबर है कि म्यांमार में आया तेज़ भूंकप, बैंकॉक में भी कांपी धरती। जानकरी मिली है कि म्यांमार में शुक्रवार को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी झटके महसूस किए गए जहां सैंकड़ो लोग इमारतों से बाहर निकल आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने शुक्रवार को बताया कि म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के बाद हुए नुकसान के बारे में म्यांमार की ओर से तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई। जीएफजेड ने कहा कि भूकंप का केंद्र मंडाले शहर के पास 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर था।
High-rise building collapses due to strong #earthquake in Chatuchak, Bangkok. #แผ่นดินไหว #กรุงเทพมหานคร pic.twitter.com/fiRV6ZIZq2
— Weather Monitor (@WeatherMonitors) March 28, 2025
वहीं, सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं जिनमें भूकंप के कारण हुई तबाही दिख रही है। इस भूकंप के कारण लोग खौफ से भर गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पहला भूकंप सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर आया, इसकी तीव्रता 7.2 मापी गई। इसके बाद दूसरा झटका दोपहर 12 बजकर दो मिनट पर आया, इसकी तीव्रता 7 मापी गई।
ये झटके इतने जबरदस्त थे कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी इन्हें महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 रही।











