Latest news
जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया

India Living News

Hot News
You are currently viewing CM भगवंत सिंह मान की Warning का पंजाब में असर

CM भगवंत सिंह मान की Warning का पंजाब में असर

पंजाब : CM भगवंत सिंह मान द्वारा सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व अधिकारियों को आज शाम 5 बजे तक काम पर लौटने की चेतावनी असर देखने को मिलना शुरू हो गया है।मिली खबर के अनुसार पंजाब के कई जिलों की तहसीलों में काम शुरू हो गया है। तहसीलदार काम पर लौट आए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मोगा जिले के तहसीलदार लखविंदर सिंह काम पर लौट आए हैं। उन्होंने आते अपना काम भी संभाल लिया है।

वहीं आपको बता दें कि जालंधर में भी रजिस्ट्रार 1 और 2 में रजिस्ट्री का काम भी शुरू हो गया है। इसके साथ ही लुधियाना के सब रजिस्टार पश्चिमी हमाबडा रोड में तहसीलदार हरविंदर सिंह हैरी काम पर वापस लौट आए हैं और उन्होंने रजिस्ट्रियों का काम शुरू कर दिया है।

बता दें सीएम मान ने सभी तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को शाम 5 बजे तक डियूटी जॉइन करने के लिए कहा गया है और ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बता दे कि भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत कुछ दिन पहले तहसीलदार को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था, जिसके चलते पंजाब भर के रेवेन्यू अधिकारियों ने हड़ताल का ऐलान किया। उनका कहना है कि तहसीलदार जगसीर सिंह, रजिस्ट्री क्लर्क गोपाल कृष्ण सहित अन्य सरकारी कर्मचारियों पर दर्ज मामला रद्द करने तक हड़ताल जारी रहेगी।


Leave a Reply