Latest news
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें

India Living News

Hot News
You are currently viewing लखीमपुर हिंसा के विरोध में चंडीगढ़ में राजभवन के सामने प्रदर्शन कर रहे नवजोत सिद्धू को पुलिस ने लिया हिरासत में
Navjot Sidhu, who was protesting in front of Raj Bhavan in Chandigarh against the Lakhimpur violence, was detained by the police.

लखीमपुर हिंसा के विरोध में चंडीगढ़ में राजभवन के सामने प्रदर्शन कर रहे नवजोत सिद्धू को पुलिस ने लिया हिरासत में

चंडीगढ़ : लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में नवजोत सिंह सिद्धू ने चंडीगढ़ में राजभवन के सामने अपने समर्थकों सहित धरने पर बैठकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया । वहीँ उन्होंने केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे की गिरफ्तारी की भी मांग की। वहीँ नवजोत सिद्धू ने कहा कि लखीमपुर में किसानों की हत्या की गई है। इसके अलावा उन्होंने यूपी के लखीमपुर खीरी में भड़की हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

वहीँ इस दौरान उनके साथ पंजाब कांग्रेस के कई विधायक व पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बरिंदर ढिल्लों भी मौजूद थे । वहीँ मामला बढ़ता हुआ देख चंडीगढ़ पुलिस ने नवजोत सिद्धू और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया। आपको बता दें कि किसान नेताओं का आरोप है कि केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा ने किसानों पर गाड़ी चढ़ाई और जिससे किसानों की मौत हो गई, और इसके साथ ही कई किसान घायल भी हुए हैं।

 


Leave a Reply