जालंधर : खबर मिली है कि जालंधर में रामामंडी की दकोहा चौकी की पुलिस ने रात को शादी में जा रही एक लिमोजिन गाड़ी का चालान कर दिया। बताया जा रहा है कि उक्त गाड़ी के शीशे काले थे, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। लिमोज़ीन को फूलों से सजाया गया था और शादी के लिए अच्छी तरह से तैयार किया गया था। उक्त गाड़ी दूल्हे को लाने के लिए श्री गुरुद्वारा साहिब ले जाई जा रही थी, लेकिन रास्ते में पुलिस ने गाड़ी को गेट पर रोक लिया और उसका चालान काट दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक ये पूरी घटना काकी गांव गुरुद्वारा साहिब के बाहर की है। थाना रामामंडी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र मोहन द्वारा नाकाबंदी की गई, जहां उक्त वाहन का चालान काटा गया। सब इंस्पेक्टर नरेंद्र मोहन ने बताया कि पूरी कार पर बिना अनुमति के काले शीशे लगाए गए थे। सारे शीशे फिल्म से ढके हुए थे। जैसे ही गाड़ी गेट से गुजरती दिखी तो उसे तुरंत रोक दिया गया।
आपको बता दें कि जब कार का चालान काटा गया तो कार में सिर्फ ड्राइवर ही था। जब ड्राइवर से कार के काले शीशों के बारे में पूछा गया तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सका, जिसके चलते उसका चालान काट दिया गया।











