Latest news
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग

India Living News

Hot News
You are currently viewing 6 दिसंबर को किसान दिल्ली की ओर करेंगे कूच

6 दिसंबर को किसान दिल्ली की ओर करेंगे कूच

पंजाब : किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढैर ने बताया कि शंभू बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी समेत अपनी मांगों को लेकर 6 दिसंबर को दिल्ली की ओर कूच करेंगे। उन्होंने कहा 6 दिसंबर को हम शंभू मोर्चा से दिल्ली की ओर कूच करेंगे। यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।

सरवन सिंह पंढैर ने कहा कि 6 दिसंबर को शंभू बॉर्डर से किसान एकजुट होकर दिल्ली की ओर पैदल मार्च करेंगे। पंढैर ने कहा कि वह इस बार पैदल ही दिल्ली की ओर कूच करेंगे। इस दौरान किसान ट्रैक्टर और ट्राली लेकर आगे नहीं बढ़ेंगे।

शंभू व खनौरी बाॅर्डर पर किसान आंदोलन के वीरवार को 284 दिन पूरे हो गए। इस मौके पर शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सरवण सिंह पंढैर ने एलान किया कि शुक्रवार को दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा की ओर से सांझी बैठक की जाएगी। इसके बाद बाद दोपहर साढ़े तीन बजे दोनों जत्थेबंदियों की ओर से प्रेस क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली में प्रेसवार्ता करके आंदोलन के आगे के ब्लू प्रिंट का एलान किया जाएगा।


Leave a Reply