Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing Big News : सुखबीर बादल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Big News : सुखबीर बादल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

पंजाब : पंजाब की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। अकाल तख्त की ओर से ‘तनखैया’ घोषित किये गए सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने शनिवार को यह जानकारी दी. बादल के इस्तीफे से नये पार्टी प्रमुख के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है.

चीमा ने बताया कि बादल ने पार्टी कार्यसमिति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज पार्टी की कार्यसमिति को अपना इस्तीफा सौंप दिया, ताकि नये अध्यक्ष के चुनाव का रास्ता साफ हो सके. उन्होंने अपने नेतृत्व में विश्वास जताने और पूरे कार्यकाल में तहेदिल से समर्थन तथा सहयोग देने के लिए पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया है.”

बता दें कि गत दिवस बादल द्वारा जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह से लिखित में निर्णय लेने की अपील की गई थी। सुखबीर बादल खुद अकाल तख्त साहिब सचिवालय पहुंचे थे और एक लिखित आवेदन सौंपा था। श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा था कि कई वर्षों से अकाली दल के खिलाफ गंदा अभियान चल रहा है। कुछ लोगों ने पार्टी से बगावत कर अकाल तख्त साहिब में शिकायत की थी, जिस पर सिंह साहिब ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। मैंने तुरंत स्पष्टीकरण दिया और अकाली दल के अध्यक्ष के रूप में सब कुछ अपने ऊपर ले लिया।


Leave a Reply