Latest news
पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में बस्ती बावा खेल नहर से मिला बच्ची का शव , फैली सनसनी

जालंधर में बस्ती बावा खेल नहर से मिला बच्ची का शव , फैली सनसनी

जालंधर : जालंधर में बस्ती बावा खेल नहर से एक बच्चे का शव मिलने का मामला सामने आया है। बता दें नहर में से एक साल की बच्ची का शव बरामद किया गया है। बच्चे का शव मिलने के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया । वहां लोगों ने घटना की सूचना बस्ती बावा खेल थाने को दी। जिसके बाद थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी मुताबिक घटना दौरान सीसीटीवी कैमरे में एक महिला भी कैद हो गई है। सीसीटीवी के फुटेज में सामने आया कि एक महिला बच्चे का शव लेकर नहर के पास गई, जहां पर पहले से ही एक व्यक्ति मौजूद था। इसके बाद दोनों बच्चे के शव को नहर में छोड़कर भाग गए।

वहीं इस संबंधी जानकारी देते हुए एक व्यक्ति ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ नहर के पास से जा रहे थे इसी बीच उन्होंने पानी देखने के लिए गाड़ी को रोका। जब वह पास गए तो वहां पर कई बच्चे पानी नें नहा रहे थे और वहीं पास में एक बच्चे का शव पड़ा था जिसे उन्होंने पहले खिलौना समझा, जब पास जाकर देखा तो वह बच्चे का शव था। नहर में नहा रहे बच्चों से जब पूछा तो उन्होंने बताया कि कोई आंटी इसे छोड़ कर गई है। इसके बाद तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई।


Leave a Reply